फर्रुखाबाद:- सपाईयो ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| जिसमे सपा की महिला सभा व मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर स्कूलों को बंद करने एंव श्रमिक अधिकारों की अनदेखी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर द्वारा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को महामहिम राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा।
नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपे गये ज्ञापन में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को बंद करके भाजपा पीडीए परिवार के गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही है| ये न सिर्फ शिक्षा का अधिकार छीनने की सुनियोजित साजिश है, बल्कि संवैधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन भी है। वहीं स्कूलों के बंद होने से उनमें कार्यरत हजारों रसोइया जो बेरोजगार हुईं हैं जिनमें अधिकांशतः गरीब,विधवा,निराश्रित महिलाओं केसामने अब रोजगार का संकट खड़ा हो गया है| जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश से सपा महिला सभा ने प्राथमिक विद्यालयों को बंद न करने की मांग की।
सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि गरीब जनता के वोट से बनी सरकार पूंजीपतियों और धन्नासेठों के हितों में काम कर रही है| भाजपा की इस सरकार में श्रमिककानूनों की अनदेखी की जा रही है, प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये के चलते आज प्रदेश के किसान, मजदूर तथा नौजवान भुखमरी की कगार पर पहुँच गए हैं। प्रदेश सरकार की गलत एंव दिशाहीन नीतियों के कारण आज प्रदेश का मजदूर एंव पढ़ा-लिखा नौजवान पलायन को मजबूर है। रोजगार न मिलने से आज नौजवान अपराधों में संलिप्त हो रहा है। एक तरफ प्रदेश की सरकार विद्यालयों को बंद करके पाखण्डवाद को बढ़ावा देने के लिए बजट खर्च कर रही है|
पांच सूत्रीय मांगें:-
1:- मनरेगा मजदूरों को वर्ष में 300 दिन कार्य दिवस व 600₹ प्रतिदिन मजदूरी हो।
2:- श्रम पोर्टल को तत्काल खोला जाए जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
3:- पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए तथा नए श्रम संहिता को समाप्त किया जाए।
4:- प्रदेश के लगभग 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद होने से रोका जाए।
5:- पुलिस द्वारा किया जा रहा शोषित वंचित गरीब और दलित पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बंद हो।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, सदस्य जिला पंचायत उदय प्रताप सिंह भोला यादव, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, अजब सिंह शाक्य,पवन कुमार गौतम जितेन्द्र सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव सलोवा आदि रहे|
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर सौप ज्ञापन
