Aapnucity News

जेटी गार्डन में 23 जुलाई को होगा आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

औरैया। जिले के बिधूना नगर स्थित जेटी गार्डन में 23 जुलाई 2025 को शाम 4:30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य के नेतृत्व में होगा। कार्यक्रम की जानकारी राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी ने दी। उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु दक्षिणा समारोह को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में विचार परिवार के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे।

Download Our App:

Get it on Google Play