Aapnucity News

महिला पर सांड का हमला, CCTV में कैद खौफनाक मंजर

इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के बृजराज नगर में एक आवारा सांड ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला विमला देवी अपने कुत्ते को टहला रही थीं, तभी सांड ने पहले कुत्ते पर और फिर महिला पर हमला किया। सांड ने महिला को नीचे गिराकर पेट में सींग मारे। महिला की चीख सुनकर स्थानीय लोग लाठियां लेकर पहुंचे और सांड को भगाया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा सांडों को पकड़कर गौशाला भेजने की मांग की है।

Download Our App:

Get it on Google Play