Aapnucity News

स्कूल मर्जर के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन

इटावा में प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर के आदेश के खिलाफ समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। महिला जिलाध्यक्ष सीमा यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। महिला नेताओं ने कहा कि यह निर्णय गरीब व मध्यमवर्गीय बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश है। उन्होंने मर्जर की प्रक्रिया पर तत्काल रोक, RTE कानून के पालन और सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Download Our App:

Get it on Google Play