Aapnucity News

कपराहट गाँव के निकट रिंद मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त।

रसूलाबाद के कहिंजरी चौकी क्षेत्र में बीते रविवार शाम को कपराहट गांव के निकट से गुजरी रिंद नदी में एक अज्ञात शव मिला था। जहां सूचना पहुंचे चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने अज्ञात शव की जांच पड़ताल कर मोर्चरी में भिजवाया। वहीं शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। साथ ही कोतवाली सहित चौकी क्षेत्र मे अज्ञात शव की पुलिस ने अपील की। वही अज्ञात शव की जानकारी बड़ा गांव निवासी नन्ही को हुई तो महिला शव की शिनाख्त करने के लिए मोर्चरी पहुंची जहां पर महिला नन्ही ने अज्ञात शव के कपड़ों व शरीर के निशानों से अपने पति बऊवन पुत्र बनवारी लाल के रूप में की। वहीं महिला नन्ही देवी ने पुलिस को बताया वह अक्सर बिना बताए घर से चले जाते थे। वह 9 दिन से घर से गायब था 22 जुलाई को सोशल मीडिया से उसे जानकारी मिली थी
कहिंजरी चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Download Our App:

Get it on Google Play