Aapnucity News

वि‌द्यालयों को जबरन मर्ज कराए जाने का सपाइयों ने किया विरोध

मैनपुरी के जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता मेसी के नेतृत्व में सैकड़ा से अधिक महिलाएं पहुंची। समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने गहरा विरोध दर्ज कराते हुए राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के हजारों प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वि‌द्यालयों को जबरन मर्ज किया जा रहा है, और साथ ही लाखों रसोइयों को रोजगार से वंचित किया गया है। इसके सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Download Our App:

Get it on Google Play