Aapnucity News

इटावा: यमुना और चंबल नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

इटावा जिले में यमुना और चंबल नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अवनीश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित और तटीय गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बाढ़ राहत शिविरों की तैयारी, नावों की व्यवस्था, मेडिकल टीम, और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Download Our App:

Get it on Google Play