*अबकी बार सपा सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी -अरविंद यादव*
-पीडीए चर्चा में बोले पूर्व विधायक किसानों की अनदेखी कर रही मौजूदा सरकार, हम सब मिलकर पीडीए को बनाएंगे मजबूत
संवाद सूत्र,जागरण,तालग्राम: कस्बा में आयोजित पीडीए परिचर्चा बैठक में छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी ,तब तालग्राम नगर पंचायत को आदर्श टाउन एरिया बनाने का काम किया गया था। आज किसानों को खाद तक नहीं मिल रही है, और मक्का की सरकारी खरीद भी नहीं हो रही। किसानों का हाल बेहद खराब है। पूर्व विधायक ने कहा कि पीडीए को मजबूती देकर हम अबकी बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। यह तभी संभव है जब हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें और जनता को मौजूदा सरकार की नाकामियों से अवगत कराएं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहसिन खानउर्फ जानू, नफीस अहमद सागर, इरशाद खान, युसू खान, मनोज शाक्य, नगर अध्यक्ष तस्लीम खान, बहारअंसारी, हाजी इरशाद अली, शिवनाथ सिंह यादव ,अंकुर सिंह यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य पीडीए को लेकर रणनीति बनाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना था।