Aapnucity News

राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में चयनित होकर अंकिता ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में चयनित होकर अंकिता ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

कुबेर स्थान, बाजार स्थित राजकुमार हाई स्कूल की छात्रा अंकिता गुप्ता ने राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम सभा पिपरा जटामपुर निवासी संतोष गुप्ता की इकलौती पुत्री अंकिता बचपन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में “सोलर लॉन्च” का मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल ने सराहा और राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया।

इस उपलब्धि में विद्यालय की शिक्षिका शिवा मिश्रा एवं शिक्षक सुशील कुमार का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत शुक्ला ने इसे स्कूल की बड़ी उपलब्धि बताते हुए अंकिता को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंकिता की इस सफलता से क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।

Download Our App:

Get it on Google Play