वाराणसी: उ०प्र० जल निगम के मुख्य अभियन्ता, ग्रामीण क्षेत्र के कार्यालय पर वाराणसी क्षेत्र के जनपद वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, मीर्जपुर, भदोही, सोनभद्र के कर्मिकों एवं पेंशनरो ने अपनी विभिन्न माँगों को लकर एक दिवसीय धरना – प्रदर्शन किया। धरने के पश्चात आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट के माध्यम से मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार को अपनी विभिन्न माँगों से संबन्धित ज्ञापन प्रेषित किया।
उ०प्र० जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा के सलाहकार इं० गौरी शंकर सिंह कुशवाहा ने बताया कि 9 सितम्बर 2021 को उ०प्र० जल निगम का विभाजन, जल निगम में सुधार हेतु उ०प्र० जल निगम (नगरीय) एवं उ०प्र० जल निगम (ग्रामिण) दो भागों में किया गया। परन्तु विभाजन के पश्चात स्थिति में सुधार के बजाय दिनों दिन स्थिति और खराब होती गयी एवं समस्याये बढ़ती ही चली गयी। अब स्थिति यह है कि कर्मिकों एवं पेंशनरों को पाँच माह से वेतन न मिलने से उनके परिवार ग्रस्त है। महगाई भत्ता भी छठे वेतन मान में 252 प्रतिशत के स्थान पर 212 प्रतिशत दिया जा रहा है। इसकी जानकारी बुधवार दोपहर 3 बजे दी गई।