Aapnucity News

औरैया: भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीएचसी क कियाा निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाएं

औरैया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने अयाना स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता, पेयजल और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील शर्मा ने अस्पताल की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने दवाएं पर्याप्त व सुविधाएं संतोषजनक बताते हुए वाटर कूलर व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने स्टाफ की कार्यप्रणाली की तारीफ कर जनसेवा की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह ठाकुर, अरविंद सेंगर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Download Our App:

Get it on Google Play